
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NIFTEE) 2025 के स्टेज 1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT पर जाकर अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
NTA द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des), मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (M.F.Tech) और लेटरल एंट्री (B.Des और B.F.Tech) प्रोग्राम्स के लिए स्टेज 1 की परीक्षाएं 9 फरवरी 2025 (रविवार) को देशभर के 81 शहरों में स्थित 91 केंद्रों पर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई थीं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कुछ परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) और कुछ पेपर आधारित टेस्ट (PBT) मोड में हुईं।
स्टेज 1 का परिणाम बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech) को छोड़कर बाकी सभी यूजी और पीजी प्रोग्राम्स के लिए घोषित किया गया है। B.F.Tech प्रोग्राम के लिए स्टेज 2 परीक्षा नहीं होती, इसलिए उसका रिजल्ट अंतिम परिणामों के साथ बाद में घोषित किया जाएगा। स्टेज 2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग उम्मीदवारों के स्टेज 1 प्रदर्शन के आधार पर की गई है, जिसमें सिचुएशन टेस्ट, स्टूडियो टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू (जैसा लागू हो) शामिल होंगे। शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया स्वीकृत श्रेणी-वार सीट मैट्रिक्स और NIFT द्वारा तय किए गए मानदंडों के अनुसार की गई है।
उम्मीदवारों को 1:4 के अनुपात (एक सीट पर चार उम्मीदवार) में श्रेणी के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया गया है। PwD उम्मीदवारों के लिए यह अतिरिक्त शर्त रखी गई है कि उन्हें अपनी श्रेणी के कट-ऑफ अंकों का कम से कम 50% अंक प्राप्त करना होगा। प्रत्येक उम्मीदवार की स्थिति (जैसे सॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं) वेबसाइट पर ऑनलाइन दिखाई जा रही है। स्टेज 2 की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।




Add comment