Edinbox Hindi

पश्चिम बंगाल बोर्ड की कक्षा 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित, 7 मई को आएगा परिणाम

पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। परिषद ने पुष्टि की है कि कक्षा 12वीं (HS) का परिणाम 7 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे जारी किया जाएगा। यह जानकारी बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है।

रिजल्ट की घोषणा कोलकाता के साल्टलेक स्थित विद्यासागर भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। छात्रों को उनके लंबे इंतजार का अब अंत होने वाला है।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र इसे 7 मई दोपहर 2:00 बजे से परिषद की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप्स के माध्यम से देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
– सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘WBCHSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
– स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा।
– भविष्य के लिए इसका स्क्रीनशॉट लें या प्रिंटआउट निकालें।

पिछले साल का प्रदर्शन
साल 2024 में करीब 7.5 लाख छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से लगभग 6.7 लाख छात्र सफल हुए थे। अभीक दास ने 99.2% अंकों के साथ टॉप किया था।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed