Edinbox Hindi

सीमित समय में ठोस रणनीति के सहारे तैयारी है JEE Advanced में सफलता की कुंजी

हर साल लाखों छात्र देश के प्रमुख इंजीनियरिंग और विज्ञान संस्थानों, जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में प्रवेश पाने के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) एडवांस्ड में शामिल होते हैं। यदि आप भी इन शीर्ष संस्थानों में पढ़ाई करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं, तो JEE Advanced आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस वर्ष JEE Advanced 2025 का आयोजन IIT कानपुर द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित होगी। अब जबकि परीक्षा में बहुत कम समय शेष है, एक रणनीतिक और केंद्रित तैयारी से आप अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षा का प्रारूप
JEE Advanced में दो पेपर होते हैं, और दोनों अनिवार्य हैं। प्रत्येक पेपर तीन घंटे का होता है और इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्नों के प्रकार में बहुविकल्पीय (MCQ), संख्यात्मक उत्तर आधारित और मिलान प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं। सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं। गलत उत्तर (केवल MCQs में) पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।

अंतिम दिनों में तैयारी कैसे करें?
1. मूल अवधारणाओं की स्पष्टता पर ध्यान दें
हर विषय के मूल सिद्धांतों को अच्छी तरह समझना जरूरी है। NCERT की किताबें और 1-2 प्रामाणिक संदर्भ पुस्तकें इस काम में आपकी मदद करेंगी।

2. मिश्रित अवधारणाओं का अभ्यास करें
JEE Advanced में अक्सर ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जिनमें एक से अधिक विषयवस्तु जुड़ी होती है। इसलिए मल्टी-कॉन्सेप्ट प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें।

3. शॉर्ट नोट्स और फ्लैशकार्ड्स बनाएं
इस समय विषयों का तेजी से रिवीजन करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए शॉर्ट नोट्स तैयार करें। फ्लैशकार्ड, माइंड मैप्स और पोमोडोरो तकनीक से पढ़ाई को और भी प्रभावी बनाया जा सकता है।

4. मॉक टेस्ट और पुराने पेपर हल करें
हर दिन एक मॉक टेस्ट देने की आदत डालें। इससे आपको परीक्षा के वास्तविक माहौल में खुद को परखने का मौका मिलेगा। साथ ही पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्र हल करने से आपको प्रश्नों की शैली और पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

समय भले ही सीमित हो, लेकिन यदि आप एक ठोस रणनीति के साथ तैयारी करते हैं, तो JEE Advanced में सफलता प्राप्त करना कठिन नहीं है। निरंतर अभ्यास, मूल अवधारणाओं की स्पष्टता और आत्ममूल्यांकन के लिए मॉक टेस्ट—यही इस परीक्षा में सफलता की कुंजी हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed