
जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने आज 12वीं कक्षा का परिणाम 2025 जारी कर दिया है। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—तीनों स्ट्रीम्स के परिणाम एक साथ घोषित किए गए हैं।
इस बार कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 74.8% रहा है। बोर्ड के अनुसार, लड़कियों ने फिर एक बार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत जहां 77.72% रहा, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 71.95% है।
JKBOSE के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 1,03,308 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 77,311 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 970 छात्र परीक्षा पास नहीं कर सके।
बोर्ड ने यह भी बताया कि 12वीं की परीक्षाएं क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की गई थीं। सॉफ्ट जोन क्षेत्रों में परीक्षाएं 15 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक चलीं। हार्ड जोन क्षेत्रों में यह परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से एक ही शिफ्ट में संपन्न हुईं।




Add comment