Edinbox Hindi

एमपी बोर्ड के नतीजे जारी; 10वीं में प्रज्ञा ने 500 में से 500 अंक हासिल कर किया टॉप, 12वीं में प्रियल द्विवेदी टॉपर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए 16 लाख से अधिक बच्चों का इंतजार आज ख़त्म हो गया। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आज जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव की मौजूदगी रही। 

बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नाम की भी घोषणा की है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में  सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। रीवा के आयुष द्विवेदी 499 अंक के साथ सेकेंड टॉपर बने। एमपी बोर्ड 10वीं में जबलपुर की शैजाह फातिमा 498 अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। इस साल 10वीं रिजल्ट में 76.42 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जबकि बीते वर्ष 58.10 फीसदी रहा था। इस साल बीते 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 नाम शामिल है जिसमें 144 छात्राएं और केवल 68 छात्र हैं।

 बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि छात्र इससे कम अंक लाते हैं, तो वे फेल घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल से कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि सभी विषयों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। पिछले साल (2024) एमपी बॉर्ड 10वीं-12वीं टॉपर लिस्ट के अनुसार, कक्षा 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने टॉप किया था, जबकि 12वीं में जयंत यादव, अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ने रैंक-1 हासिल की थी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed