Edinbox Hindi

सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित होने की संभावना, 8 मई थी एग्जाम शुरू होने की डेट

विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सीयूईटी-यूजी 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), जो 8 मई से शुरू होने वाली थी, स्थगित हो सकती है। परीक्षा से महज दो दिन पहले भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कोई ठोस तैयारी नहीं की गई है।

अब तक एनटीए ने परीक्षा का शेड्यूल या डेटशीट जारी नहीं की है। इसी कारण, परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, 8 मई से 1 जून के बीच प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए शेड्यूल भी तैयार नहीं हुआ है।

एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्रों की सूची आदि की भी अब तक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में 8 मई से परीक्षा आयोजित होने की संभावना बेहद कम है। एनटीए जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिससे छात्रों को स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed