Edinbox Hindi

SSC भर्ती परीक्षाओं के लिए OTR प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 2025 से आधार आधारित रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आगामी 2025 परीक्षा चक्र से अपनी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है। अब SSC की सभी परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। आयोग ने इस नई व्यवस्था को 2 जून 2025 से लागू करने की घोषणा की है।

आधार-सक्षम होगा नया OTR सिस्टम
SSC की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “सूचित किया जाता है कि 2025 परीक्षा चक्र से, अर्थात् 02 जून 2025 से वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) आधार-सक्षम होगा।”

इसका मतलब है कि 2025 और उसके बाद आयोजित होने वाली सभी SSC परीक्षाओं के लिए One Time Registration अनिवार्य रूप से आधार से लिंक होगा।

31 मई तक करें मौजूदा OTR में सुधार
यदि अभ्यर्थी अपने मौजूदा OTR प्रोफाइल में कोई संशोधन करना चाहते हैं, तो उनके पास केवल 31 मई 2025 तक का समय है। इसके बाद कोई भी बदलाव मान्य नहीं होगा। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि यह आखिरी मौका है पुराने OTR को अपडेट करने का।

संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी हुआ जारी
SSC ने हाल ही में 2025-26 परीक्षा चक्र के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर भी जारी किया है। इसके अनुसार, SSC CGL 2025 की अधिसूचना 9 जून को प्रकाशित की जाएगी। अन्य कई परीक्षाओं की तारीखों में भी फेरबदल किया गया है। परीक्षाओं की नई समय-सारणी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

जो उम्मीदवार SSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह जरूरी है कि वे इस बदलाव से जुड़ी जानकारी समय रहते समझें और अपनी OTR प्रोफाइल को समय सीमा से पहले अपडेट करें।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed