Edinbox Hindi

खान सर ने रचाई शादी: वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी, जून में करेंगे रिसेप्शन

पटना के चर्चित कोचिंग टीचर खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस खबर की पुष्टि खुद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के ज़रिए की है। अपने खास अंदाज में उन्होंने यह भी बताया कि शादी की खबर सबसे पहले उन्होंने अपने छात्रों को दी है, क्योंकि उनका वजूद छात्रों से ही है।

खान सर, जिनका असली नाम फै़सल खान है, देश के सबसे लोकप्रिय कोचिंग शिक्षकों में गिने जाते हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले खान सर अपने अनोखे पढ़ाने के तरीके, दिलचस्प उदाहरणों और छात्रों के हितों की पैरवी करने के लिए जाने जाते हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं और यूट्यूब पर उनके एजुकेशनल चैनल ‘Khan GS Research Centre’ के करीब 24.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।

वीडियो में दी शादी की जानकारी
अपने चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में खान सर ने कहा,
“तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है। इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। यह बात सबसे पहले हमने आप लोगों को बताई है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के लिए, ठीक है। 6 जून के आसपास।”

खान सर ने इस शादी को पूरी तरह निजी रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 7 मई को शादी की और उनकी पत्नी का नाम ए.एस. खान बताया जा रहा है। दुल्हन बिहार से ही हैं। जून में पटना में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें परिवार, करीबी मित्रों और शुभचिंतकों को आमंत्रित किया जाएगा।

यूट्यूब से शुरू हुआ सफर
खान सर ने 2019 में कोविड-19 के कारण अपनी पटना स्थित कोचिंग सेंटर बंद करनी पड़ी, जिसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर ‘Khan GS Research Centre’ चैनल शुरू किया। उनका उद्देश्य था कि महामारी के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो। इसके बाद उन्होंने 2021 में एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया, जिससे वे उन छात्रों तक भी पहुंच सके जो शहर आकर ऑफलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते थे।

छात्रों में जबरदस्त लोकप्रियता
सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की वजह से खान सर आज देशभर के छात्रों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे करंट अफेयर्स, राजनीति, इतिहास और गणित जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।

निजी जीवन को रखा दूर
हालांकि खान सर की शादी की खबर अब सामने आई है, लेकिन उन्होंने इसे मीडिया और सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर ही रखा। उनकी इस सादगी और पारदर्शिता ने एक बार फिर छात्रों और प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

खान सर के छात्रों को अब पढ़ाई के साथ-साथ 6 जून के भोज का भी बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed