
प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस वर्ष आईआईटी दिल्ली ज़ोन के रजित गुप्ता ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर टॉप किया है। उन्हें कुल 360 में से 332 अंक प्राप्त हुए हैं।
महिला वर्ग में सर्वोच्च स्थान पर रहीं आईआईटी खड़गपुर ज़ोन की देवदत्ता माझी, जिन्हें ऑल इंडिया रैंक 16 प्राप्त हुई है। उन्होंने 360 में से 312 अंक हासिल किए।
टॉप रैंकर्स की सूची में किसने मारी बाजी
रजित गुप्ता (AIR 1) – 332 अंक – IIT दिल्ली ज़ोन
सक्षम जिंदल (AIR 1) – 332 अंक – IIT दिल्ली ज़ोन (टाई के कारण संयुक्त रैंक)
माजिद मुजाहिद हुसैन (AIR 3) – 330 अंक – IIT बॉम्बे ज़ोन
पार्थ मंदार वर्तक (AIR 4) – 327 अंक – IIT बॉम्बे ज़ोन
उज्ज्वल केसरी (AIR 5) – 324 अंक – IIT दिल्ली ज़ोन
परीक्षा में भागीदारी और परिणाम
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन 18 मई को दो पालियों में किया गया था। कुल 1,80,422 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 54,378 ने सफलता प्राप्त की।उत्तीर्ण छात्राओं की संख्या 9,404 रही जबकि उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 44,974 है।
पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर प्रदर्शन
पिछले वर्ष (2024) में परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 1,86,584 थे जिसमें परीक्षा में सम्मिलित उम्मीदवार 1,80,200 थे। सफल उम्मीदवारों की संख्या 48,248 रही थी जिनमें महिलाएं 7,964 थीं।
इस वर्ष कुल उत्तीर्णता दर में 12.7% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा, महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है, जो जोस्सा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने के लिए पात्र होंगी।
जेईई एडवांस्ड 2025 के परिणामों ने एक बार फिर आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे ज़ोन के छात्रों के प्रभुत्व को दर्शाया है। रैंक सूची में शीर्ष स्थानों पर कब्जा करने वाले उम्मीदवारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश भर के होनहार छात्रों के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। अब सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए अगला कदम JoSAA काउंसलिंग 2025 है, जो 3 जून से शुरू हो रही है।




Add comment