
आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एआई आधारित मशीन लर्निंग पर GIAN कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कोर्स 7 जुलाई से 18 जुलाई तक संचालित होगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन गूगल फॉर्म के जरिए किया जा रहा है।
जानिए रजिस्ट्रेशन फीस:
आईआईटी बीएचयू के छात्र – ₹500
अन्य संस्थानों के छात्र – ₹1800
प्रोफेसर – ₹5900
विदेशी छात्र – $350 (लगभग ₹30,000)
विदेशी प्रतिभागी (गैर-छात्र) – ₹42,000
इंडस्ट्री व रिसर्च संगठन के प्रतिनिधि – ₹11,800
इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें विदेशी प्रोफेसर भी पढ़ाने के लिए आमंत्रित किए गए हैं, जिससे प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञता प्राप्त होगी।
कोर्स में पढ़ाया जाएगा:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके एप्लीकेशन
मशीन लर्निंग एल्गोरिदम
डेटा संग्रहण और सेंसर तकनीक
डेटा प्री-प्रोसेसिंग व फीचर एक्सट्रैक्शन
इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग के लिए एआई मॉडल
मल्टी-मॉडल डेटा फ्यूजन और इंटीग्रेशन
स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिंग में बायो-इंस्पायर्ड एआई
रियल-टाइम स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिंग
मेटा-लर्निंग का उपयोग
यह कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉनिटरिंग से जुड़े विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है।




Add comment