Edinbox Hindi

JNU में यूजी और सीओपी प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक (UG) और प्रवीणता प्रमाणपत्र (Certificate of Proficiency – COP) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार JNU की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर NTA आवेदन संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
– आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2025
– आवेदन सुधार की अवधि: 16 से 17 जुलाई 2025
– पहली मेरिट सूची जारी होने की संभावित तिथि: 23 जुलाई 2025

प्रवेश प्रक्रिया:
– B.Tech प्रोग्राम: प्रवेश JEE Main स्कोर के आधार पर होगा। सीटों का आवंटन JoSAA या DASA स्कीम के माध्यम से किया जाएगा।
– BA (ऑनर्स) विदेशी भाषा, B.Sc आयुर्वेद जीव विज्ञान और COP प्रोग्राम: इन कोर्सों में प्रवेश CUET UG 2025 के स्कोर के आधार पर होगा, जिसे NTA आयोजित करता है। उम्मीदवारों के लिए CUET में भाग लेना अनिवार्य है।

नामांकन और शुल्क:
पहली मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को 23 से 25 जुलाई 2025 के बीच नामांकन-पूर्व प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसमें पोर्टल पर लॉग इन करके पंजीकरण, दस्तावेज़ सत्यापन और शुल्क भुगतान शामिल है।
– स्नातक कोर्स का शुल्क: ₹313
– सीओपी कोर्स का शुल्क: ₹264

अधिक जानकारी और अद्यतन विवरण के लिए उम्मीदवार JNU की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर नियमित रूप से विज़िट करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed