
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट – पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2025) के स्कोर के आधार पर एमए, एमएससी, एमसीए और अन्य पीजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर सूची देख सकते हैं।
किन कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश?
जेएनयू पीजी की तीसरी मेरिट सूची में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ साइंस (MSc), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA), मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (MPH) और मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) के लिए सीटें आवंटित की गई हैं।एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और एमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए प्रवेश CCMTS के माध्यम से होगा, न कि JNU द्वारा।
जरूरी तिथियाँ
उम्मीदवार 18 जुलाई तक पूर्व-नामांकन पंजीकरण और शुल्क भुगतान के साथ अपनी सीटें बुक कर सकते हैं। छात्र पोर्टल पर उम्मीदवार अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके प्रवेश कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का भौतिक सत्यापन तीसरी मेरिट सूची के बाद होगा। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, ऑफलाइन सत्यापन की संभावित तिथियां 21 जुलाई से 29 जुलाई तक हैं।
जेएनयू की ओर से 8 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम आमंत्रण जारी किया जाएगा। फीस का अंतिम भुगतान और दस्तावेज सत्यापन 14 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।
दस्तावेजों की सूची:
तीसरी मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
– CUET PG स्कोर कार्ड की दो प्रतियां
– पूर्व-नामांकन फॉर्म के पांच सेट
– पासपोर्ट आकार की आठ हालिया तस्वीरें
– जन्म प्रमाणपत्र की दो स्वप्रमाणित प्रतियां
– अंतिम संस्थान से चरित्र प्रमाणपत्र
– 12वीं और स्नातक की मार्कशीट की दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां
– प्रवासन प्रमाणपत्र
– फीस भुगतान की रसीद
– श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)




Add comment