Edinbox Hindi

ओडिशा के संबलपुर में प्रोफेसर पर छात्रा से यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

ओडिशा के बालासोर के बाद अब संबलपुर से एक और मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय की एक 20 वर्षीय छात्रा ने विश्वविद्यालय के एक सहायक प्रोफेसर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा ने 16 जुलाई को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी सहायक प्रोफेसर की पहचान गोपीकांत सुना (32) के रूप में हुई है, जो बरगढ़ जिले के बुडेन थाना क्षेत्र के दहिता गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 17 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रोफेसर सुशांत कुमार दास ने पुष्टि की कि छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कॉलेज में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए गठित आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की जानकारी – जैसे नाम और संपर्क नंबर – सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर दिए गए हैं। इस सेल का नेतृत्व एक महिला कर्मचारी कर रही हैं।”

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed