Edinbox Hindi

हरियाणा सीईटी उत्तर कुंजी जारी, एक अगस्त तक दर्ज करवाएं आपत्ति; ऐसे करें डाउनलोड

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित हुई CET परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी आंसर-की ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो 1 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

इतना लगेगा आपत्ति शुल्क 
अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 250 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करते समय प्रश्न संख्या, सेट कोड और उत्तर का प्रमाण देना अनिवार्य होगा। आयोग द्वारा लिए गए निर्णय को अंतिम माना जाएगा और उसी के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

ग्रुप C के पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा सीईटी परीक्षा के माध्यम से हरियाणा में ग्रुप C पदों पर भर्ती की जाएगी। इस स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा जैसे कांस्टेबल भर्ती, पुलिस विभाग, जेल और होमगार्ड आदि में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि अब स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पदों के 10 गुना उम्मीदवार बुलाए जाएंगे, जो पहले सिर्फ चार गुना होते थे।

स्कोर तीन साल तक मान्य
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।

HSSC CET Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड?
– एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
– होमपेज पर ‘Public Notice’ सेक्शन में “CET Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
– लिंक (https://cet2025groupc.hryssc.com) पर जाएं।
– अपना CET रजिस्ट्रेशन नंबर / मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
– स्क्रीन पर दिख रही Answer Key PDF डाउनलोड करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed