
अगर आप साइबर सुरक्षा (Cyber security) के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है! SecurEyes द्वारा एक निःशुल्क लाइव मास्टरक्लास का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें साइबर सुरक्षा के विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में बताया जाएगा। SecurEyes के सीईओ और सह-संस्थापक कर्मेन्द्र कोहली इसके मुख्य वक्ता होंगे, जिनके पास साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 24 वर्षों का अनुभव है। वे इस क्षेत्र की बारीकियों और भविष्य की संभावनाओं पर गहन जानकारी साझा करेंगे।
मास्टरक्लास में शामिल होंगे ये विषय:
– शुरुआती लोगों के लिए एथिकल हैकिंग
– साइबर सुरक्षा 101: डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की कला
– साइबर सुरक्षा में करियर से जुड़ी ट्रिक्स और सुझाव
मास्टरक्लास की मुख्य बातें:
विषय: साइबर सुरक्षा में करियर के अवसर
तारीख: शनिवार, 2 अगस्त 2025
समय: दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक
माध्यम: ऑनलाइन (लाइव)
प्रमाण पत्र: लाइव उपस्थित होने वाले प्रतिभागियों को निःशुल्क डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा
योग्यता:
हाल ही में स्नातक हुए छात्र (Fresh Graduates) इस मास्टरक्लास के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनके लिए यह मास्टरक्लास विशेष रूप से उपयोगी है।
यह मास्टरक्लास बिल्कुल फ्री है और सीटें सीमित हैं, इसलिए समय रहते रजिस्टर करें और साइबर सुरक्षा के रोमांचक क्षेत्र में एक मजबूत शुरुआत करें!
इच्छुक प्रतिभागी शीघ्र यहां https://forms.gle/4biZCqtmQtKC7Qvk8 रजिस्टर करें या QR कोड स्कैन करके नामांकन करें।
टेक्नोलॉजी और सुरक्षा के इस युग में अपने करियर को नई दिशा देने का यह एक बेहतरीन अवसर हो सकता है।




Add comment