Edinbox Hindi

NEET UG 2025 काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब 3 अगस्त तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए चल रही NEET UG काउंसलिंग के पहले चरण (राउंड-1) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब उम्मीदवार 3 अगस्त 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

NEET UG Round-1 Revised Schedule
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख: 3 अगस्त दोपहर 1:00 बजे
शुल्क भुगतान की अंतिम समय सीमा: 3 अगस्त शाम 4:00 बजे
चॉइस फिलिंग की अंतिम समय सीमा: 3 अगस्त रात 11:59 बजे
चॉइस लॉकिंग विंडो: 3 अगस्त शाम 6:00 बजे से रात 11:55 बजे तक

पहले राउंड-1 की सीट अलॉटमेंट सूची 3 अगस्त को जारी होनी थी, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परिणाम 6 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।

क्यों बदला गया शेड्यूल?
यह संशोधन PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवारों को सुविधा देने के लिए किया गया है, जो अभी नामित दिव्यांगता प्रमाणन केंद्रों से अपना प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं।

MCC ने देशभर में कुल 16 अधिकृत दिव्यांगता प्रमाणन केंद्र बनाए हैं, जहां से उम्मीदवार अपने UDID कार्ड और स्वप्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

ध्यान दें, 15% AIQ सीटों पर भाग लेने के लिए मान्य PwD प्रमाणपत्र अनिवार्य है।

उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया देख सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed