
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने अपनी आगामी प्रमुख मेडिकल परीक्षाओं का अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस सूची में NEET SS 2025, FMGE दिसंबर सत्र, DrNB (सुपर स्पेशियलिटी), DNB (ब्रॉड स्पेशियलिटी) और डिप्लोमा कार्यक्रमों की अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाएं शामिल हैं।
NEET SS 2025 परीक्षा 7 और 8 नवंबर को
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, NEET SS 2025 परीक्षा 7 और 8 नवंबर 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
पहली पाली: सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक
यह परीक्षा देशभर के मेडिकल संस्थानों में DM (Doctorate of Medicine) और MCh (Master of Chirurgiae) सुपर स्पेशियलिटी कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा – 17 जनवरी 2026 को
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) दिसंबर सत्र 17 जनवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित होगी:
सुबह की पाली: 9:00 से 11:30 बजे
दोपहर की पाली: 2:00 से 4:30 बजे
यह परीक्षा उन भारतीय नागरिकों और OCI (Overseas Citizens of India) के लिए होती है, जिन्होंने विदेश से MBBS या समकक्ष डिग्री हासिल की है और भारत में प्रैक्टिस करने के लिए NMC में रजिस्ट्रेशन प्राप्त करना चाहते हैं।
DrNB, DNB और डिप्लोमा परीक्षाएं भी होंगी शामिल
NBEMS के कार्यक्रम में DrNB (Super Specialty), DNB (Broad Specialty) और डिप्लोमा कोर्सेस की अंतिम सैद्धांतिक परीक्षाएं भी शामिल हैं। इनकी तिथियां भी सूचना बुलेटिन में विस्तार से दी जाएंगी।
NBEMS का स्पष्टीकरण – कार्यक्रम अस्थायी है
एनबीईएमएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह केवल संभावित कार्यक्रम है। सभी परीक्षाओं की अंतिम और विस्तृत तिथियां संबंधित सूचना बुलेटिन के माध्यम से घोषित की जाएंगी।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि “यह कार्यक्रम पूर्णतः अस्थायी है। परीक्षाओं की सटीक तिथियां NBEMS की वेबसाइट natboard.edu.in पर सूचना बुलेटिन जारी होने के साथ प्रकाशित की जाएंगी।”
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NBEMS की वेबसाइट पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें और किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों का ही अनुसरण करें।




Add comment