
अगर आप भारतीय वायु सेना (IAF) में अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने के इच्छुक हैं, तो आपके पास आवेदन करने का अंतिम मौका है। आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2025 को समाप्त हो रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक अप्लाई नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर लें।
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2025
चयन प्रक्रिया
अग्निवीरवायु भर्ती के लिए चयन तीन चरणों में होता है:
चरण I – ऑनलाइन परीक्षा
चरण II – फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT), एडाप्टेबिलिटी टेस्ट-I और II
चरण III – मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
विज्ञान विषय वाले उम्मीदवारों के लिए:
परीक्षा अवधि: 60 मिनट
विषय: भौतिकी, गणित और अंग्रेज़ी (10+2 सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार)
अन्य विषयों वाले उम्मीदवारों के लिए:
परीक्षा अवधि: 45 मिनट
विषय: अंग्रेज़ी और RAGA (Reasoning & General Awareness)
ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
अंग्रेज़ी को छोड़कर सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में होंगे।
आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2005 से 2 जनवरी 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए। भर्ती के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदन कैसे करें?
– आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं
– होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
– पहले रजिस्ट्रेशन करें
– फिर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें
– फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
– फाइनल प्रिंटआउट लेना न भूलें
यदि आपने अब तक आवेदन नहीं किया है, तो आज यानी 4 अगस्त से पहले ही प्रक्रिया पूरी कर लें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है।




Add comment