
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट NTA की वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाकर देख सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
श्रेणीवार पंजीकृत एवं उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
राष्ट्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (NTET-2025) के लिए कुल 6261 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 6066 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में कुल 4107 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। श्रेणी के अनुसार देखा जाए तो सामान्य वर्ग के 2959 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और 2875 ने परीक्षा दी।
आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (Gen-EWS) से 149 पंजीकरण हुए, जिनमें से 145 उपस्थित हुए। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के 2194 में से 2132, अनुसूचित जाति (SC) के 738 में से 705 और अनुसूचित जनजाति (ST) के 221 में से 209 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।
लिंगवार पंजीकृत और उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या
NTET-2025 में लिंग के आधार पर आंकड़ों की बात करें तो कुल 2211 पुरुष अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2135 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, महिला अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रही। 4050 ने पंजीकरण कराया और 3931 परीक्षा में सम्मिलित हुईं।
परीक्षा का आयोजन
NTET 2025 का आयोजन 17 जुलाई 2025 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में किया गया। यह परीक्षा भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी के पीजी छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा कुल 55 परीक्षा केंद्रों पर 40 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में परीक्षा दी गई।
रिजल्ट कैसे देखें:
– आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NTET पर जाएं।
– “NTET 2025 Result” या “View Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
– अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
– सिक्योरिटी पिन भरकर “Submit” पर क्लिक करें।
– आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।




Add comment