
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा हाल ही में शेड्यूल में किए गए बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले चरण की तिथियों में संशोधन किया गया है। अब MBBS और BDS कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग उन विद्यार्थियों के लिए है जिन्होंने नीट यूजी 2025 परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हैं।
रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 11 अगस्त
पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 तक पूरी करनी होगी। इस अवधि के भीतर उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन शुल्क व सुरक्षा राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थी अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए विकल्प चुन सकेंगे।
सीट आवंटन 14 अगस्त को
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 14 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। सीट मिलने वाले छात्र 23 अगस्त 2025 तक संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से upneet.gov.in पोर्टल पर पूरी होगी।
आधिकारिक ब्रोशर में स्पष्ट किया गया है कि सभी उम्मीदवारों को अपनी पात्रता स्वयं जांचनी होगी। चॉइस फिलिंग केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने समय पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पूरा किया हो, उनके दस्तावेज सफलतापूर्वक सत्यापित हो चुके हों और जिन्होंने आवश्यक फीस जमा कर दी हो।




Add comment