Edinbox Hindi

BBOSE 12वीं परीक्षा दिसंबर 2024 सत्र की डेटशीट जारी, 25 अगस्त से शुरू होंगे एग्जाम

बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने दिसंबर 2024 सत्र की द्वितीय उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 25 अगस्त 2025 से शुरू होकर 3 सितंबर 2025 तक चलेंगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित होंगी। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साझा की है।

परीक्षा का समय व पाली
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी—

पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक

प्रत्येक पाली में प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही होगा—पहली पाली के लिए 9:00 बजे और दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे तक।

21 अगस्त से प्रायोगिक परीक्षा
प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं भी दो पालियों में 21 से 23 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि आज
दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन छात्रों के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है, वे आज, 13 अगस्त 2025 तक सुधार करा सकते हैं। किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 या मोबाइल नंबर 99934690681 पर संपर्क किया जा सकता है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed