Edinbox Hindi

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1746 पदों पर होगी नियुक्ति

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस साल कांस्टेबल पद के लिए सीबीटी परीक्षा 4 मई से 18 जून 2025 के बीच राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के इस चरण के बाद कुल 1746 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

अगला चरण
निर्धारित कटऑफ अंक पाने वाले अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज सत्यापन में शामिल होंगे। ये सभी चरण केवल क्वालिफाइंग नेचर के होंगे, यानी इनमें केवल पास होना जरूरी है, मेरिट बनना आवश्यक नहीं। PST में पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी) और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) निर्धारित है।

Punjab Police Constable Result 2025 ऐसे चेक करें
– punjabpolice.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर ‘Punjab Police Constable Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
– ‘LOGIN’ बटन दबाएं।
– रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लेकर सुरक्षित रखें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed