
दिल्ली के सीएम श्री स्कूलों में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के लिए चल रही दाखिला प्रक्रिया को अभिभावकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 15 अगस्त से शुरू हुई इस प्रक्रिया में अब तक 50 हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
शिक्षा मंत्री का बयान
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए सीएम श्री स्कूलों को जनता से सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा, “इन परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली के अभिभावक शिक्षा में बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।”
कक्षा–वार आवेदन संख्या
कक्षा 6 के लिए : 14,928 आवेदन
कक्षा 7 के लिए : 15,114 आवेदन
कक्षा 8 के लिए : 20,762 आवेदन
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बच्चों की रुचि सभी कक्षाओं में लगभग समान है।
आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा
नए संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 2025 तय की गई है। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि 30 अगस्त से बढ़ाकर अब 6 सितंबर कर दी गई है।




Add comment