
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार (04 सितंबर 2025) को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Rankings 2025) के 10वें संस्करण की घोषणा की। हर साल जारी होने वाली यह रैंकिंग देश के उच्च शिक्षा संस्थानों का विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन कर उनकी स्थिति तय करती है। इस बार की सूची NIRF की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर जारी की गई है।
NIRF Ranking 2025: ओवरऑल कैटेगरी
आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर बाजी मारी है और ओवरऑल कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु दूसरे और IIT बॉम्बे तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर IIT दिल्ली, पांचवें पर IIT कानपुर और छठे पर IIT खड़गपुर को जगह मिली। IIT रुड़की सातवें, AIIMS नई दिल्ली आठवें, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) नौवें और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) दसवें स्थान पर रही।
शीर्ष 10 विश्वविद्यालय (Universities Category)
1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc), बेंगलुरु
2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), नई दिल्ली
3. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
4. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
5. दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
6. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी
7. बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS), पिलानी
8. अमृत विश्व विद्यापीठम्, कोयंबटूर
9. जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
10. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़
शीर्ष प्रबंधन संस्थान (Management Category)
1. आईआईएम अहमदाबाद
2. आईआईएम बैंगलोर
3. आईआईएम कोझिकोड
4. आईआईटी दिल्ली
5. आईआईएम लखनऊ
6. आईआईएम मुंबई
7. आईआईएम कलकत्ता
8. आईआईएम इंदौर
9. मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI), गुड़गांव
10. एक्सएलआरआई, जमशेदपुर
कैसे तय होती है NIRF Ranking?
NIRF रैंकिंग तय करने के लिए पाँच प्रमुख मानक अपनाए जाते हैं:
– शिक्षण और सीखना (Teaching & Learning): 30%
– शोध और पेशेवर अभ्यास (Research & Professional Practice): 30%
– स्नातक परिणाम (Graduation Outcomes): 20%
– आउटरीच और समावेशन (Outreach & Inclusivity): 10%
– धारणा (Perception): 10%
पिछले साल की झलक (2024)
2024 में भी IIT मद्रास ओवरऑल कैटेगरी में पहले स्थान पर रहा था। उस समय IISc बेंगलुरु और IIT बॉम्बे क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर थे। IIT दिल्ली, IIT कानपुर और IIT खड़गपुर ने चौथे से छठे स्थान हासिल किए थे, जबकि AIIMS दिल्ली सातवें, IIT रुड़की आठवें, IIT गुवाहाटी नौवें और JNU दसवें स्थान पर रही थी।




Add comment