Edinbox Hindi

एसएससी सीजीएल परीक्षा  के लिए शहर सूचना पर्ची जारी, 93% परीक्षार्थियों को मिला उनकी पसंद का परीक्षा शहर 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 12 सितंबर से शुरू होने वाली सीजीएल परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी कर दी है। पंजीकृत उम्मीदवार अब यह जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा।

आयोग ने बताया कि 93% परीक्षार्थियों को उनकी चुनी गई पहली, दूसरी या तीसरी पसंद के शहर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। शेष उम्मीदवारों को 168 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र दिया गया है।

28.14 लाख उम्मीदवार होंगे शामिल
इस बार 28,14,604 अभ्यर्थियों ने सीजीएल टियर-1 के लिए पंजीकरण कराया है।परीक्षा 12 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक आयोजित होगी। इसके लिए देशभर के 129 शहरों में 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

सिटी इंटीमेशन स्लिप में निम्न विवरण शामिल हैं:
– परीक्षार्थी का नाम
– पिता का नाम
– पंजीकरण संख्या व रोल नंबर
– परीक्षा तिथि, समय और शिफ्ट
– परीक्षा शहर
– आवेदन की स्थिति

एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थियों को अब प्रवेश पत्र (Admit Card) का इंतजार है। आयोग ने फिलहाल सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन आमतौर पर एडमिट कार्ड परीक्षा से 3–4 दिन पहले जारी किए जाते हैं। ऐसे में संभावना है कि 12 सितंबर की परीक्षा से पहले किसी भी समय एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed