Edinbox Hindi

डूसू चुनाव 2025 : छात्र संगठनों ने घोषणापत्र जारी किए, मुद्दों पर टकराव तेज

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को लेकर छात्र संगठनों ने अपने-अपने घोषणापत्र पेश कर दिए हैं। एसएफआई-आइसा, एबीवीपी और एनएसयूआई ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग वादे किए हैं।

एसएफआई-आइसा का घोषणापत्र
– वार्षिक शुल्क वृद्धि रोकने और बढ़ी हुई फीस वापसी
– नए छात्रावास का निर्माण
– सभी कॉलेजों में आईसीसी और लैंगिक संवेदनशीलता प्रकोष्ठ
– अनिवार्य उपस्थिति नीति समाप्त करना
– डीयू प्रवेश परीक्षा बहाल करना
– संघ की आय-व्यय में पारदर्शिता
– खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा
– पौष्टिक भोजन रियायती दर पर उपलब्ध कराना
– दिव्यांग अनुकूल परिसर, महिला छात्रों के लिए मासिक धर्म अवकाश
– डूसू चुनावों में सुधार लागू करना

उम्मीदवार : अध्यक्ष पद – अंजलि, उपाध्यक्ष – सोहन कुमार यादव, सचिव – अभिनंदना, संयुक्त सचिव – अभिषेक कुमार।

एबीवीपी का घोषणापत्र (संकल्प पत्र)
एबीवीपी ने 5,000 से अधिक छात्रों की राय लेकर 11 सूत्रीय घोषणापत्र पेश किया।

मुख्य वादे:
– रियायती मेट्रो पास और स्वास्थ्य बीमा
– महिला सुरक्षा और सुविधा : पिंक बूथ, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, महिला छात्रावास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण
– दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान : एक्सेसिबिलिटी ऑडिट, छात्रवृत्ति, हेल्थ वेलनेस सोसाइटी
– खेल और फिटनेस : ओपन जिम, पौष्टिक आहार, प्रतियोगिताएँ
– डिजिटल सशक्तिकरण : फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई, एआई ट्रेनिंग प्रोग्राम
– रोजगार : 10,000 इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सेल, जॉब फेयर
– शिक्षा सुधार : समय पर परीक्षा परिणाम, शोध सुविधाएँ
– स्थायी डूसू कार्यालय और छात्र प्रतिनिधित्व
– मानसिक स्वास्थ्य व काउंसिलिंग सेवाएँ

उम्मीदवार : अध्यक्ष – आर्यन मान, उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर, सचिव – कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव – दीपिका झा।

एनएसयूआई का घोषणापत्र
एनएसयूआई ने इस बार दो अलग घोषणापत्र जारी किए – मुख्य घोषणापत्र और महिला छात्रों के लिए विशेष घोषणापत्र।
मुख्य घोषणापत्र के मुद्दे:
– शुल्क वृद्धि वापसी और समान शुल्क संरचना
– राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध
– समावेशी और सुरक्षित परिसर
– स्मार्ट क्लासरूम, स्वच्छ शौचालय और हॉस्टल सुविधाएँ
– पारदर्शी परीक्षा प्रणाली
– लैंगिक संवेदनशीलता और मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाएँ
– स्वच्छ और हरा-भरा कैंपस
– समय पर छात्रवृत्ति, किफायती परिवहन
– फ्री मेट्रो और बस सेवा, 24×7 लाइब्रेरी
– दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष प्रावधान

महिला घोषणापत्र के मुद्दे:
– मासिक धर्म अवकाश (प्रति सेमेस्टर 12 दिन)
– उत्पीड़न के खिलाफ शून्य सहिष्णुता, 24×7 हेल्पलाइन
– सुरक्षित परिसर: स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, महिला सुरक्षा कर्मी
– सैनिटरी नैपकिन मशीन और चिकित्सा-परामर्श केंद्र

उम्मीदवार : अध्यक्ष – जोसलिन नंदिता चौधरी, उपाध्यक्ष – राहुल झांसला, सचिव – कबीर (कार्यक्रम में अनुपस्थित), संयुक्त सचिव – लवकुश भड़ाना।

चुनाव आयोग की सख्ती
मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने प्रचार नियम तोड़ने पर दो उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब मांगा गया है।

कॉलेज स्तर पर बदलाव
रामानुजन कॉलेज स्टूडेंट यूनियन में पहली बार अध्यक्ष पद पर महिला का निर्विरोध चयन हुआ। बीए फिलॉसफी ऑनर्स की छात्रा रिया अवाना अध्यक्ष बनीं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण अरोड़ा का चयन हुआ।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed