Edinbox Hindi

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने की योजना को दी मंजूरी, बढ़ेंगी एमबीबीएस की सीटें

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों को और आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की योजना के तीसरे चरण (Phase-III) को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के तहत देशभर के केंद्रीय और राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5,000 नई पोस्टग्रेजुएट (पीजी) सीटें बढ़ाई जाएंगी।

साथ ही, मौजूदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटों में वृद्धि के लिए चल रही केंद्रीय योजना को भी हरी झंडी मिल गई है। इस योजना के अंतर्गत 5,023 नई एमबीबीएस सीटें जोड़ी जाएंगी और प्रति सीट लागत सीमा 1.50 करोड़ रुपये कर दी गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

सरकार का कहना है कि इस कदम से स्नातक स्तर की मेडिकल क्षमता में वृद्धि, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने, और सरकारी मेडिकल संस्थानों में नई विशेषज्ञताओं (specialities) की शुरुआत संभव होगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed