Edinbox Hindi

जेईई मेन 2026 के लिए एनटीए ने जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी, समय पर अपडेट करें दस्तावेज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन 2026) के लिए आधिकारिक एडवाइजरी जारी की है। एजेंसी ने इंजीनियरिंग (BTech), आर्किटेक्चर (BArch) और प्लानिंग (BPlanning) में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने आधार कार्ड, यूडीआईडी (UDID) कार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट (EWS, SC, ST, OBC-NCL) समय पर अपडेट कर लें। ऐसा न करने पर आवेदन में गड़बड़ी, शिकायतें या अस्वीकृति जैसी समस्याएँ आ सकती हैं।

किन दस्तावेजों को अपडेट करना ज़रूरी है?
आधार कार्ड – नाम, जन्मतिथि (कक्षा 10वीं प्रमाणपत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए।
यूडीआईडी (UDID) कार्ड – PwD अभ्यर्थियों के लिए मान्य, अपडेटेड और समय पर रिन्यू होना चाहिए।
कैटेगरी सर्टिफिकेट – EWS, SC, ST, OBC-NCL उम्मीदवारों के लिए अद्यतन और वैध प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों को समय रहते अपने सभी दस्तावेज जांचने और अपडेट कराने की सलाह दी जाती है, ताकि आवेदन के दौरान कोई समस्या न हो।

दो सत्रों में होगी परीक्षा
जेईई मेन 2026 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी—
पहला सत्र : जनवरी 2026
दूसरा सत्र : अप्रैल 2026

सेशन-1 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म अक्टूबर 2025 में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed