Edinbox Hindi

दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 7 नवंबर तक करें आवेदन 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025, रात 11:59 बजे तक है। वहीं, उम्मीदवार 10 से 12 नवंबर 2025 के बीच अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकेंगे। एनटीए जल्द ही अपनी वेबसाइटों ugcnet.nta.nic.in और nta.ac.in पर एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।

 

85 विषयों में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें कुल 85 विषयों को शामिल किया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति, तथा पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त होती है।

 

पात्रता मानदंड (UGC NET December Eligibility)

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा —

– उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

– सहायक प्रोफेसर की पात्रता के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।

– जेआरएफ के लिए यूजीसी द्वारा निर्धारित आयु सीमा लागू होगी।

– आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विषयवार पात्रता और अंक संबंधी आवश्यकताओं की जांच करनी चाहिए।

 

विस्तृत जानकारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन में उपलब्ध है।

 

आवेदन शुल्क (Application Fee) 

सामान्य (Unreserved): ₹1,150

ईडब्ल्यूएस (EWS) / ओबीसी-एनसीएल (OBC–NCL): ₹600

एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी (SC / ST / PwD): ₹325

 

आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे —

– फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी (JPG/JPEG प्रारूप में)

फोटो: 10 KB – 200 KB (रंगीन या ब्लैक एंड व्हाइट, सफेद पृष्ठभूमि पर, चेहरे का 80% हिस्सा दिखे)

हस्ताक्षर: 10 KB – 50 KB

दिव्यांग प्रमाणपत्र (PwD) (यदि लागू हो): PDF प्रारूप में 50 KB – 300 KB

 

कैसे करें आवेदन (Steps to Apply for UGC NET December 2025)

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  2. “New Registration” पर क्लिक करें और मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  3. स्कैन किए गए दस्तावेज — फोटो, हस्ताक्षर और (यदि लागू हो) PwD प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  4. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  5. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed