Edinbox Hindi

एलायंस यूनिवर्सिटी में “सोशल मीडिया प्रभाव के मनोविज्ञान’ पर होगा वेबिनार का आयोजन 

बेंगलुरु स्थित एलायंस यूनिवर्सिटी द्वारा “रील्स से रियलिटी तक: सोशल मीडिया प्रभाव का मनोविज्ञान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सत्र बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को शाम 6:00 से 7:00 बजे (भारतीय समय) तक आयोजित होगा।

 

इस वेबिनार का संचालन डॉ. देवांजन खुंतिया, सहायक प्रोफेसर, एलायंस स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज, एलायंस यूनिवर्सिटी द्वारा किया जाएगा। डॉ. खुंतिया सोशल मीडिया एल्गोरिदम और उसके मानव मस्तिष्क पर पड़ने वाले अवचेतन प्रभावों का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करेंगे।

 

आज के दौर में, जहाँ रील्स, लाइक्स और वायरल कंटेंट लोगों के विचारों और व्यवहार को आकार दे रहे हैं, यह वेबिनार इस बात पर प्रकाश डालेगा कि सोशल मीडिया किस तरह हमारे निर्णयों और दृष्टिकोणों को प्रभावित करता है।

 

छात्र, शिक्षक और सोशल मीडिया में रुचि रखने वाले लोग इस उपयोगी सत्र में हिस्सा लेकर डिजिटल युग की मनोवैज्ञानिक बारीकियों को समझ सकते हैं। वेबिनार में भाग लेने के लिए https://zoom.us/webinar/register/WN_xRf6HrGMSNi80w2CMgOCEw#/registration लिंक पर पंजीकरण किया जा सकता है। 

 

अधिक जानकारी के लिए la@alliance.edu.in  या +91 91084 42143। नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। 

 

एडइनबॉक्स टीम

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed