Edinbox Hindi

आईपीयू में 24 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन काउन्सलिंग पंजीकरण प्रक्रिया

गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (IPU) में कैट स्कोर के माध्यम से एमबीए, क्लैट यूजी स्कोर के माध्यम से बीए एलएलबी और क्लैट पीजी स्कोर के माध्यम से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम-LLM) में दाखिले के लिए बुधवार, 24 अप्रैल से ऑनलाइन काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया की शुरूआत होने जा रही है। यह प्रक्रिया सात मई रात 11 बजकर 50 मिनट तक चलेगी। आवेदकों को काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए 1000 रुपये काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

ऐसे आवेदक जिन्होंने आईपीयू का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं भरा वह 2,500 रुपये के भुगतान के साथ इस ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस शुल्क में काउंसलिंग शुल्क एक हजार रुपये व 1,500 रुपये आईपीयू का आवेदन शुल्क शामिल है। आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से करना होगा। जिन्होंने आईपीयू का ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरा होगा उन्हें केवल एक हजार रूपये काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क का भुगतान ही करना है।

आईपीयू ने आवेदकों से अंतिम समय में पंजीकरण करने से बचने की सलाह दी है। आईपीयू ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए नामांकन और काउंसलिंग भागीदारी शुल्क का भुगतान काउंसलिंग प्रक्रिया का सिर्फ  एक हिस्सा है, काउंसलिंग के लिए नामांकन का अर्थ उम्मीदवार का दाखिला होना नहीं है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed