
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) जल्द ही दिल्ली के पांच गाँवों के युवाओं को रोजगार (Jobs) के बेहतर अवसर प्रदान करेगा| साथ ही यह प्रयास भी किया जाएगा कि ये युवा अपने-अपने गाँवों के बेहतर भविष्य (Future) और डेवलपमेंट (Development) में योगदान दे सकें| यह कहना है डीयू के उन्नत भारत अभियान (Unnat Bharat Abhiyan) के नोडल ऑफिसर (Nodel Officer) सीनियर प्रो. राजेश कुमार (Prof. Rajesh Kumar) का जो पिछले करीब आठ महीने से दिल्ली के इन पांच गाँवों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं|
गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का “उन्नत भारत अभियान” दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी-दिल्ली) के अंतर्गत चलाया जा रहा है| इसके तहत डीयू ने दिल्ली के पांच गाँवों को गोद लिया है| इनमें बुराड़ी, जगतपुर, बदरपुर, जैतपुर और मदनपुर खादर गाँव शामिल हैं| इन गाँवों में लोगों की बेहतरी और विकास के लिए प्रो. राजेश की देखरेख में लगातार नए-नए प्रोजेक्ट चलाये जा रहे हैं|
प्रो. राजेश के मुताबिक वे इन गांवों में लगातार नई-नई एक्टिविटीज के आयोजन पर जोर दे रहे हैं| इसके तहत हाल में इन गाँवों में कम्युनिटी प्रोग्राम, समर कैंप और यूथ कैम्प लगाए गए हैं| सबसे ज्यादा काम शिक्षा की दिशा में किया जा रहा है| इसके अलावा हाल ही में सभी गाँवों में स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम भी संचालित किए गए हैं ताकि यहाँ के बड़ों और खासतौर पर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके| इसके अलावा यहाँ समय-समय पर हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं| इन्हें इस प्रकार शिक्षित किया जा रहा है जिससे कि इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में जल्द से जल्द रोजगार मिल सके|




Add comment