Edinbox Hindi

HPBOSE 12th Result 2024 : हिमाचल बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, 73.76 फीसदी रहा परिणाम 

HP Board 12th Result 2024 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। इस बार तीन संकाय में 41 टॉपर घोषित किये गए हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। बोर्ड के सदस्यों ने धर्मशाला के कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अंतिम परिणाम की घोषणा की। 

इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 85,777 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 63,092 छात्र उत्तीर्ण हुए। अर्शिता ने आर्ट्स स्ट्रीम में 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया, कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 98.80 प्रतिशत के साथ साइंस में टॉप किया और शाव्या ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98 प्रतिशत के साथ टॉप किया।  इस बार 13,276 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है।

कक्षा 12वीं के लिए एचपीबीओएसई परीक्षा 02 से 30 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 29 फरवरी तक आयोजित हुई थी। बोर्ड परिणाम के साथ ही छात्रों के लिए मार्कशीट भी डीजी लॉकर पर अपलोड कर दी गयी है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed