Edinbox Hindi

गर्मी का बढ़ा प्रकोप, दिल्ली के स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक छुट्टी घोषित  

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी के प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पारा हर रोज़ नए-नए स्तर को छूने को बेताब नज़र आ रहा है। ऐसे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सर्कुलर जारी कर छात्रों को 11 मई से 30 जून तक छुट्टी देने का निर्देश दे दिया है। कई दूसरे राज्यों में भी गर्मी को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गयी हैं। कहीं-कहीं फिलहाल समय में ही बदलाव किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से लेकर 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे और फिर 1 जुलाई को खुलेंगे। इस तरह दिल्ली के स्कूल एक महीने और 19 दिन बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों में यह नियम होता है कि सभी छुट्टियों के बावजूद स्कूल 220 दिन खुले रहें। हालांकि इन छुट्टियों के दौरान छात्रों को अन्य सहायक गतिविधियों सम्बन्धी कार्य दे दिए जाते हैं।  

दिल्ली शिक्षा निदेशालय की नर्सरी प्राइमरी शाखा की उप शिक्षा निदेशक डॉ. कंचन जैन के मुताबिक कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के छात्रों के लिए निदेशालय की ओर से विभिन्न गतिविधियां तय की गई हैं। इसमें पहली कक्षा के छात्र घर पर लघु कथाएं सुनेंगे, पारिवारिक वृक्ष बनाएंगे, सरल वाक्यों का अभ्यास, रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी वस्तुओं के नामों का अभ्यास करेंगे। दूसरी कक्षा के छात्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लिखावट का अभ्यास करेंगे, मौसम पर आधारित पोस्टर, चित्रकला बनाएंगे, शीशे के सामने खड़े होकर छोटे वाक्यों को बोलना सीखेंगे। इसी प्रकार से अन्य कक्षा के छात्रों के लिए भी अलग-अलग गतिविधियों को तय किया गया है।

किस राज्य में कब छुट्टी 
 
उत्तर प्रदेश- 21 मई- 30 जून 
ओडिशा- 25 अप्रैल- 11 मई 
दिल्ली – 11 मई- 30 जून 
पश्चिम बंगाल – 22 अप्रैल से 6 जून 
राजस्थान- 17 मई से 30 जून 
गुजरात- 3 मई से 6 जून 
झारखंड-  12 मई से 14 जून 
बिहार- 15 अप्रैल से 15 मई 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed