
Gujarat Board Result 2024 : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए है। इस वर्ष पास प्रतिशत 82.56% दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.69% और लड़को का पास प्रतिशत 79.12% रहा। जो छात्र बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- (gseb.org.) पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल में अपना सीट नंबर दर्ज करना होगा।
बता दें कि इस साल, जीएसईबी की 10वीं की परीक्षा 11 मार्च से 22 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। 7,07,370 छात्रों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, जिनमे से 6,99,598 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमे से 5,77,556 छात्र सफलतापूर्वक पास हुए है। इस परीक्षा में किसी विषय में अर्हता प्राप्त करने के लिए छात्रों को न्यूनतम ग्रेड (33%) प्राप्त करना आवश्यक है। माध्यमिक प्रमाणपत्र के लिए पात्र होने के लिए, छात्र को सभी विषयों में न्यूनतम ग्रेड ‘डी’ प्राप्त करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
– छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- (www.gseb.org.) पर जाएं
– होमपेज पर गुजरात बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
– अपना सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– सबमिट बटन पर क्लिक करें।
– जीएसईबी एसएससी परिणाम 2024 गुजरात बोर्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।




Add comment