
सीबीएसई बोर्ड (CBSE Board) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। इस साल बोर्ड ने टॉपर की घोषणा नहीं की है। बोर्ड ने “अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने” के लिए टॉपर्स की मेरिट सूची को रोकने की प्रथा जारी रखी। इसमें कहा गया है कि वह उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले 0.1% छात्रों को योग्यता प्रमाणपत्र जारी करेगा।
कक्षा 12वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।




Add comment