
Rajasthan Board Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए। छात्र बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। आरबीएसई मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार अंक, कुल अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण या असफल स्थिति जैसे विवरण होंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि इस बार 12वीं की परीक्षाओं के लिए 8,66,270 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। कला संकाय में 719743 पंजीकृत छात्रों में 75415 परीक्षा में शामिल हुए थे। कला संकाय में 96.88 फीसदी बच्चे पास हुए। विज्ञान संकाय में 279911 परीक्षाथीं पंजीकृत थे, जबकि परीक्षा में 277375 परीक्षार्थी शामिल हुए। विज्ञान संकाय में 97.73 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए। जबकि वाणिज्य संकाय में 29387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 29030 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वाणिज्य संकाय में 98.95 फीसदी बच्चे पास हुए।
कक्षा 12वीं के तीनों संकायों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। विज्ञान संकाय में लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा जबकि 98.90% लड़कियां पास हुईं। वाणिज्य संकाय में लड़के 98.66% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.51% रहा। वहीं कला संकाय में लड़के 95.80% और लड़कियां 97.86% उतीर्ण हुईं। इस वर्ष, राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 29 फरवरी से 04 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी।




Add comment