Edinbox Hindi

प्रिंसिपल ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में कराना पड़ गया भर्ती

हरियाणा के हिसार जिला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल ने छठी क्लास के छात्र की इस बेरहमी से पिटाई की कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। छात्र का कसूर महज यह था कि पानी पीते समय उसके हाथ से वाटर कूलर की टोंटी उखड़ गई थी। 12 वर्षीय छात्र का नाम हिमांशु है और वह  ढाणा खुर्द का निवासी है।    

बच्चे की मां नीलम का कहना है कि ढाणी कुम्हारान के एक निजी स्कूल स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाला उसका बीटा हिमांशु जब स्कूल के वाटर कूलर से पानी पी रहा था, तभी पीछे से एक लड़के ने उसे पीछे से खींचा और इसी क्रम में पानी की टोंटी उखड़ कर उसके हाथ में आ गई। उसी समय स्कूल का प्रिंसिपल भी वहां पर आ गया। प्रिंसिपल हिमांशु के हाथ में वाटर कूलर की टोंटी देख भड़क उठा और उसने उसके बेटे को बुरी तरह से पीटा। 

नीलम का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके बेटे की पीठ, कमर पर थप्पड़ और डंडों से बुरी तरह से पिटाई की। स्कूल से जब छात्र दोपहर को घर आया, तो आते ही वह गम्भीर हालत में बेड पर गिर गया। परिवार वालों ने सोचा कि बच्चा स्कूल से थक कर आया हैं, इसलिए लेट गया। लेकिन जब बाद में परिजनों ने पूछा तो उसने उन्हें साड़ी बात बता दी।

घर वालों ने जब उसकी कमर देखी तो वह नीली पड़ी हुई थी। बच्चे की ऐसी हालत देख मां नीलम ने प्रिंसिपल को फोन किया, मगर उसने फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद पीड़ित के चाचा राकेश और उसकी माता बच्चे को हांसी के नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए ले गए। परिजनों का कहना है कि वे निजी स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed