Edinbox Hindi

RBSE 10th Result 2024: राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी 

Rajasthan Board 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस साल 10वीं की परीक्षा में 93.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 3 फीसदी ज्यादा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है। 545653 छात्रों ने फर्स्ट डिविजन हासिल की है। 349873 विद्यार्थी सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं, वहीं 71422 छात्रों ने थर्ड डिविजन हासिल की है। 444 विद्यार्थियों को पास की श्रेणी में रखा गया है। साथ ही 27,797 विद्यार्थियों को स्पलीमेंट्री मिली है। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 से 30 मार्च, 2024 तक राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं थीं। 10वीं की परीक्षा में करीब 12 लाख विद्यार्थी बैठे थे। पिछले साल कुल 90.49 पर्सेंट स्टूडेंट पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा रहा था। इस साल सामाजिक विज्ञान के 93.54 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की वहीं गणित के 89. 52 और संस्कृत के 90. 93 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इंग्लिश के 90.58 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वहीं साइंस के 89.21 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की। हिन्दी के 97.12 प्रतिशत रेगुलर छात्रों ने परीक्षा पास की। इस बार लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और रिजल्ट परीक्षा समाप्ति के 60 दिन बाद जारी किया गया। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed