Edinbox Hindi

सीपीजे कॉलेज में 1 जून को ‘करियर एक्सपो-2024’ का आयोजन

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से संबद्ध सीपीजे कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज एंड स्कूल ऑफ लॉ, नरेला, 1 जून, 2024 को बीबीए (जी)/ बीबीए (सीएएम)/ बीसीए/ बीकॉम (ऑनर्स) के चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए ‘करियर एक्सपो-2024: कैंपस इंटर्नशिप और प्लेसमेंट फेयर’ का आयोजन कर रहा है। 

इसमें 15 से अधिक कंपनियों के कॉलेज परिसर में बल्क भर्ती के लिए आने और सेल्स एवं मार्केटिंग, ग्राहक सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जॉब प्रोफाइल की पेशकश करने की उम्मीद है। 

डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव एवं डॉ. युगांक चतुर्वेदी, महानिदेशक ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा है कि यह हमारे चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक मेगा जॉब फेयर होने जा रहा है जो उन्हें एक ब्रांडेड संगठन के साथ अपने संबंधित करियर को शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed