
BPSC TRE 3 2024: बीपीएससी (BPSC) बिहार में शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून के बीच कर सकता है। शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-3 भर्ती परीक्षा एक ही पाली में होगी। सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है और आयोग ने 6 जून तक एग्जाम सेंटर की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। यानी वर्ग 1 से 5, वर्ग 6 से 8, वर्ग 9 से 10 और वर्ग 11 से 12 के लिए 27 जून से 30 जून तक एक पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बताया जा रहा है कि बीपीएससी ने इस सम्बन्ध में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने के निर्देश दिए है। इस बार जिन जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे, उनमें भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालन्दा, गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, कटिहार, पूर्णियां, दरभंगा, समस्तीपुर, सीतामढी, वैशाली, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, सारण, सीवान और गोपालगंज शामिल हैं।
बीपीएससी तीसरे चरण की भर्ती के तहत, कुल 86 हजार 474 पदों पर बहाली की जाएगी। बीपीएससी टीआरई 3 में सप्लीमेंट्री रिजल्ट का कोई प्रावधान नहीं है। इस भर्ती के लिए कुल 4.63 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसमें पहली से पांचवीं क्लास के लिए 1.03 लाख, छठी से आठवीं तक के लिए 1,42,420 और नौवीं व दसवीं के लिए कुल 1,02450 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
गौरतलब है कि बीपीएससी ने शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा सबसे पहले पांच मार्च को ली थी। लेकिन पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द हो गई। तभी से इसकी नयी तारीख को लेकर छात्र इंतज़ार कर रहे हैं। पिछले दिनों पटना हाईकोर्ट ने 29 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पर रोक लगा दी थी। इसके बाद इसके आयोजन को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं तैरने लगी थीं। लेकिन अब एग्जाम जल्द आयोजित होने की सम्भावना है। बिहार में तीसरे चरण के तहत कुल 87,722 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी। यह तीसरे चरण के तहत 87,774 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।
बता दें कि पटना हाईकोर्ट ने 29 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-3) पर रोक लगा दी थी। री एग्जाम से पहले हाईकोर्ट ने गेस्ट फैकल्टी को अनुभव के आधार पर वेटेज नहीं देने को लेकर स्टे लगाया था। कोर्ट का कहना था कि गेस्ट टीचर और कॉन्ट्रैक्ट टीचर के कार्य समान हैं। दोनों में कोई फर्क नहीं है। यदि आप नियोजित शिक्षकों को कार्य अनुभव पर मार्क वेटेज देते हैं तो फिर गेस्ट टीचर को वेटेज क्यों नहीं दिया जा सकता है। हालांकि अब एग्जाम की तारीख आ गई है और बिहार के कुल 87,722 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा ली जाएगी।
बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी (BPSC) तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में गेस्ट टीचर को वेटेज दिया जाएगा। पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उनके अनुभव के आधार पर अतिरिक्त मार्क्स देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत, बिहार में गेस्ट टीचर को हर साल की सेवा अवधि के लिए 5 अंक दिए जाएंगे। साथ ही आयोग गेस्ट टीचर को अधिकतम 25 अतिरिक्त अंक देगा। इस सम्बन्ध में शिक्षा विभाग ने पत्र आयोग को भी भेज दिया है।




Add comment