
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। CBSE 10th और 12th Admit Card आज यानी 3 फरवरी 2026 को जारी किए गए हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि एडमिट कार्ड केवल स्कूल लॉगिन के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। छात्र इन्हें सीधे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे।
link:-https://cbseit.in/cbse/web/comptt/pvtAdmCard.aspx
CBSE की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी एडमिट कार्ड स्कूलों के लिए जारी किए गए हैं। इसके लिए स्कूल प्रशासन को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर अपने निर्धारित लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए प्रवेश करना होगा। लॉगिन के बाद स्कूल अपने यहां पंजीकृत सभी छात्रों के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
छात्रों को अपना CBSE एडमिट कार्ड 2026 सीधे स्कूल से ही प्राप्त करना होगा। बोर्ड के नियमों के अनुसार, बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्कूल से एडमिट कार्ड लेते समय छात्र का हस्ताक्षर या फिर माता या पिता में से किसी एक का हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से लिया जाएगा, ताकि रिकॉर्ड पूरा रखा जा सके।
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद स्कूलों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। इसके तहत स्कूल को पहले cbse.nic.in पर जाकर “लेटेस्ट न्यूज” सेक्शन में उपलब्ध CBSE 10th, 12th Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद खुलने वाले पेज पर स्कूल लॉगिन क्रेडेंशियल भरकर सबमिट करना होगा। लॉगिन के बाद सभी छात्रों के एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जाएगा। प्रिंट किए गए एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगवाने के बाद ही उन्हें छात्रों में वितरित किया जाएगा।
CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक बेहद जरूरी दस्तावेज है। इसमें परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, विषय कोड और जरूरी निर्देश दर्ज होते हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।




Add comment