Edinbox Hindi

नीट परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत  

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को नीट परीक्षा रद्द कर दोबारा एग्जाम  कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने पहले तो छात्रसभा के कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

समाजवादी छात्र सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता हजरतगंज स्थित विक्रमादित्य मार्ग से होते हुए विधानभवन का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही सभी को बैरिकेडिंग के सहारे रोक लिया। काफी संख्या में प्रदर्शनीकारी जब उग्र होने के प्रयास करने लगे तो पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। हालांकि किसी भी प्रदर्शनकारी को चोट लगने की सूचना नहीं है।  

बता दें कि नीट परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद से लगातार परीक्षा रद् करने की मांग की जा रही है जिसके क्रम में समाजवादी छात्र सभा के लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं। परीक्षा रद्द करने की मांग लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए और इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कि केन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर… ये देश के वो 15 राज्य हैं जहां पिछले 5 साल में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। यानी परीक्षा में पेपरलीक की महामारी देशभर में फैली हुई है। सभी बड़े राज्यों के करोड़ों छात्र इससे पीड़ित हैं। NEET की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद नाराज अभ्यर्थियों और विपक्षी पार्टियों ने एनटीए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed