
केरल जल्द ही स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों का एक शिक्षक बैंक तैयार करेगा, जिसका उद्देश्य उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का दोहन करना है। राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा है कि सामान्य शिक्षा विभाग इसी साल इसके लिए प्रक्रियाएं शुरू करेगा।
उन्होंने कहा, “सेवानिवृत्त स्कूल संकायों का एक शिक्षक बैंक तैयार किया जाएगा और इसकी प्रक्रिया इसी वर्ष शुरू की जाएगी। सामान्य शिक्षा विभाग का इस कदम का मकसद सेवानिवृत्त शिक्षकों के ज्ञान और विशेषज्ञता का उपयोग करना है।”
शिवनकुट्टी ने कहा कि सेवा में रुचि रखने वाले सभी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रस्तावित शिक्षक बैंक का हिस्सा हो सकते हैं। सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षकों की एक बैठक का उद्घाटन करने के बाद मंत्री वी शिवनकुट्टी ने उक्त बातें कहीं।
बता दें कि भारत में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है। केरल देश का वह पहला राज्य बन गया है, जिसमें बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी AI बेस्ड टीचर की होगी। इसके लिए ह्यूमनॉइड रोबोट का उपयोग किया जा रहा। इस जेनेरेटिव एआई स्कूल टीचर को पिछले महीने ही स्कूल में शामिल किया गया था।




Add comment