
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद यानी सीएसआईआर (CSIR) की पहली महिला महानिदेशक नल्लाथम्बी कलैसेल्वी (Nallathambi Kalaiselvi) को सेवा में दो साल का विस्तार दिया गया है। उन्होंने इसी संस्थान में प्रारंभिक स्तर के वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने कलैसेल्वी के कार्यकाल को 07 अगस्त 2024 से आगे दो साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाने की मंजूरी दी है। उन्हें अगस्त 2022 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने शेखर मांडे की सेवानिवृत्ति के बाद इस पद को संभाला था। कलैसेल्वी सीएसआईआर की सचिव का प्रभार भी संभालेंगी।
वह लिथियम-आयन बैटरी के विषय पर अपने काम के लिए जानी जाती हैं और वर्तमान में तमिलनाडु के कराईकुडी में सीएसआईआर-सीसीआरआई की महानिदेशक हैं। उन्होंने इसी संस्थान में प्रारंभिक स्तर के वैज्ञानिक के रूप में अपना करियर शुरू किया था।
कलैसेल्वी तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के एक छोटे से शहर अंबासमुद्रम की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तमिल में पूरी की, जिससे उन्हें कॉलेज में विज्ञान की अवधारणाओं को समझने में मदद मिली। उन्होंने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए राष्ट्रीय मिशन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके पास 125 से अधिक शोध पत्र हैं।




Add comment