Edinbox Hindi

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, 15 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 23 अगस्त से शुरू हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। इस परीक्षा की उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। बोर्ड ने अभी 23 अगस्त की परीक्षा की आंसर की जारी की है। उम्मीदवारों के पास आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 सितंबर, 2024 तक का समय है।

अभ्यर्थी आंसर-की से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें इसमें कोई विसंगति नजर आती है, तो उस पर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं जिसके बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी होंगे। 

बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना जारी करके बताया कि, प्रत्येक परीक्षा दिवस के लिए उत्तर कुंजी और आपत्ति विंडो अलग-अलग तिथियों पर स्वतंत्र रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। संगठन के भीतर 60,244 कांस्टेबल पद यूपीपीबीपीबी द्वारा भरे जाएंगे।

जिन उम्मीदवारों ने 24 अगस्त को हुए री-एग्जाम में भाग लिया था वे कल यानी 12 सितंबर को आंसर की प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 16 सितंबर तक इसे दर्ज कर पायेंगे। UPPRPB की ओर से 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त को दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए आंसर की क्रमशः 12, 13, 14 एवं 15 सितंबर को डाउनलोड के लिए जारी कर दी जाएंगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed