Edinbox Hindi

नाचने-गाने से कोई आंदोलन सफल नहीं होता, डॉक्टरों के प्रदर्शन पर TMC विधायक का विवादित बयान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में हड़ताल करने वाले डॉक्टरों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक तपस चटर्जी ने विवादित बयान दिया है। टीएमसी विधायक द्वारा रविवार को डॉक्टरों के आंदोलन पर इस विवादित टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। चटर्जी ने कहा है कि सिर्फ तालियां बजाना और संगीत पर नाचना किसी आंदोलन को सफल नहीं बना सकता है। एक सच्चे आंदोलन में अधिक गंभीर गतिविधियां होनी चाहिए। 

राजारहा-न्यू टाउन के विधायक चटर्जी ने अपने इलाके में एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। इस दौरान एक वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि संगीत की धुन पर तालियां बजाने और नाचने से आंदोलन सफल नहीं होगा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से कथित दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में नारेबाजी, सड़क पर नाटक और सामूहिक गाने शामिल हैं। यह आंदोलन हाल ही में चर्चाओं में  गया है और डॉक्टर पिछले छह दिनों से साल्ट लेक क्षेत्र में स्वास्थ्य भवन के बाहर धरना दे रहे हैं। 

वहीं, डॉक्टरों ने चटर्जी के बयान की निंदा की है। जूनियर डॉक्टर फोरम के अधिकारी अनिकेत मेहता ने कहा, हम पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं और आम लोगों का समर्थन हासिल कर रहे हैं। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती। हमारे आंदोलन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed