Edinbox Hindi

प्रेरणादायक है कुलगाम की लड़की अफिया जावेद की कहानी जिसने चौथे प्रयास में JKPSC क्रैक कर रचा इतिहास

अगर इंसान में कुछ करने का जज़्बा हो, उसने कोई लक्ष्य तय कर रखा हो और वह जूनून की हद तक इसके लिए मेहनत करे तो उसे उसका लक्ष्य हासिल होता ही है। कुछ ऐसी ही कहानी है जम्मू-कश्मीर की अफिया जावेद की। अफिया ने एक सपना पाला था, लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्रैक करने का और उसने अपनी ईमानदार मेहनत के बूते इसे हासिल भी कर लिया। अफिया ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JKAS) 2023 में ओपन मेरिट कैटेगरी में 8वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने जिले का मान बढ़ाया है, बल्कि इतिहास भी रच दिया है। 

28 वर्षीय अफिया जावेद, कटापोरा, यारीपोरा, कुलगाम से ताल्लुक रखती हैं। जावेद अहमद लोन की बेटी अफिया ने कुल 1063 अंकों के साथ अपनी जगह सुरक्षित की।  उन्होंने अपने चौथे प्रयास में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JKAS) 2023 में 8वीं रैंक हासिल की है। वह पिछले प्रयासों में इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन सफलता से थोड़ा दूर रह गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिर दोगुने मेहनत करके सफलता हासिल की। 

अफिया कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय हमदर्द स्टडी सर्कल और ICP को दिया, जहां उन्होंने दो साल तक एकेडमिक एसोसिएट के रूप में कार्य किया, जहां इंटरव्यू की तैयारी की। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों से प्राप्त मार्गदर्शन और संसाधनों ने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। 

कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट अफिया ने अपने परिवार के समर्थन को अपनी सफलता का आधार बताया। वह कहती हैं कि उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें प्रेरित किया। अफिया की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए प्रेरणा है। 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed