Edinbox Hindi

कानपुर में नर्सिंग छात्रा से अस्पताल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी कोलकाता दुष्कर्म कांड जैसा शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ कल्याणपुर थानाक्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक ने ट्रेनिंग कर रही नर्सिंग छात्रा को नाइट शिफ्ट के दौरान हॉस्पिटल में ही बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और डराया, धमकाया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह नर्सिंग छात्रा ने थाने पहुंचकर संचालक के खिलाफ तहरीर दी। आखिरकार देर रात पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। हालांकि आरोपी दिनभर समझौते का प्रयास करता रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सचेंडी थानाक्षेत्र की 22 वर्षीय युवती एक नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों से वह नेपाली मंदिर के पास डबल रोड पर बने एक निजी अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। छात्रा ने बताया कि रविवार रात उसकी अस्पताल में नाइट शिफ्ट थी। सुबह चार बजे झपकी आने पर वह अस्पताल के रेस्ट रूम में लेट गई। आरोप है कि इसी बीच शिवराजपुर के सकरेज निवासी अस्पताल संचालक इम्तियाज उर्फ सीटू दबे पांव रेस्ट रूम पहुंचा।

इसके बाद रेस्ट रूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके मुंह में कॉटन ठूंस कर दुष्कर्म किया। सोमवार सुबह जब अन्य स्टाफ अस्पताल पहुंचा तो युवती ने घटना की जानकारी साथ में काम करने वाली नर्स समेत अन्य स्टॉफ को दी।

इसके बाद सोमवार सुबह वह कल्याणपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस संबंध में एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

पीड़ित युवती का आरोप है कि पुलिस ने पहले समझौते का दबाव बनाया। हालांकि सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी अस्पताल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेजा।

पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दो माह पहले ही अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग करने आई थी। दीपावली के ज्यादातर स्टाफ छुट्टी पर था। इसका फायदा उठा इश्तियाक ने उसकी नाइट ड्यूटी लगाई। इसके बाद उसे स्टाफ रूम में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed