Edinbox Hindi

बीएचयू की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर यूजीसी ने लगाई रोक, जांच के लिए गठित की समिति

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। यह कदम प्रवेश से जुड़े मामलों और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बाद उठाया गया है। यूजीसी ने जांच और 2022 के नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष समिति का गठन भी कर दिया है।

यूजीसी के सचिव मनीष आर. जोशी ने एक पत्र जारी कर बताया कि बीएचयू में पीएचडी प्रवेश को लेकर कई गंभीर विषमताएं सामने आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों को पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए “न्यूनतम मानक और प्रक्रिया विनियम, 2022” का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यवाहक कुलपति और रजिस्ट्रार को इस मुद्दे पर पुनः चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया गया है। यूजीसी ने बीएचयू को निर्देश दिया है कि जब तक जांच समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हो जाती और जांच अधिकारी अंतिम निर्णय नहीं ले लेते, तब तक सत्र 2024-25 की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पर कोई अगली कार्रवाई न की जाए।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed